हरिद्वार। भाजपा की महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला नेता ने अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। नाबालिक के पिता ने पुलिस को तहरीर दर्ज कराई है। भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी का अपने पति से विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी।
जानकारी के अनुसार महिला नेता की 13 वर्षीय बेटी एक माह से अपने पिता के साथ रह रही थी। बेटी के कुछ दिन से गुमशुम रहने के कारण उसके पिता ससे बातचीत की। बेटी ने ने बताया कि इसी साल जनवरी में उसकी मां ने उसे शराब पिलाई, जिसके बाद उसके साथ कार में रेप किया गया। बेटी ने बताया कि अभी कुछ समय पहले ही महिला नेता उसे अपने साथ आगरा ले गई, जहां उसकी मां के बॉयफ्रेंड ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि मां ने अपने बॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया। पुलिस ने जांच के आधार पर महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। महिला नेता के खिलाफ पोक्सो से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इधर भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पार्टी के जिला प्रभारी आदित्य चौहान की सहमति के बाद महिला नेत्री को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
