गाड़ियां भिड़ी और रंजिश में मार दी गोली, मुख्य आरोपी दबोचा

गोलीकांड के सात आरोपितों के साथ पुलिस टीम।

Spread the love

हल्द्वानी। एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने दावा किया है कि बिडला स्कूल के पास हुए गोलीकांड के मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल, दो अवैध मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पांच दिन पूर्व हुए इस गोलीकांड में भाष्कर बोहरा को गोली मारने के आरोप में रोहित मण्डोला और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
     एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 जून को कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुर लोशज्ञानी रोड बिड़ला स्कूल के पास भाष्कर बोहरा अपने दोस्त गणेश दरम्वाल, हरीश मेहरा और नीरज भगत के साथ मुखानी जा रहे थे। घटना के मार्स्टमाइंड रोहित मंडोला ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिरला स्कूल के पास चारों पर हमला कर दिया। जिसमें भाष्कर बोहरा को दो गोलियां लगी थी। सुशीला तिवारी में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने भाष्कर बोहरा को हाईसेंटर रेफर कर दिया था।
     मामले संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल एसपी सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में घटना के खुलासे को लेकर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की दफ्तीस शुरू कर दी। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने सर्विलांस सैल की मदद से घटना में शामिल मुख्य आरोपित 21 वर्षीय रोहित मंडोला उर्फ राज मंडोला पुत्र भूपेंद्र सिंह मंडोला निवासी हरिपुर लालमणि गन्ना सेंटर सहित सात आरोपितों को बेलबाबा मंदिर से आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल सहित दो अवैध मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपित राजा मंडोला सहित (19 वर्षीय) प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु बिष्ट पुत्र हीरा बिष्ट, (23 वर्षीय) विशाल बिष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी ग्राम करायल जौलासाल थाना हल्द्वानी, (19 वर्षीय) जीवन बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट, निवासी छड़ालय, हिमालयन कालोनी थाना मुखानी, (24 वर्षीय) उज्जवल परगांई पुत्र नन्दन सिंह परगांई, निवासी जीतपुर नेगी थाना हल्द्वानी, (22 वर्षीय) अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू पुत्र स्व. खुशाल सिंह रंगवाल, निवासी हल्दूपोखरा नायक थाना हल्द्वानी, (19 वर्षीय) संदीप कुमार पुत्र नन्द किशोर, निवासी देवलचौड़ थाना हल्द्वानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार आरोपितों की भी तलाश कर रही है।

     पुलिस ने बताया रजिश के चलते आरोपित राजा मंडोला ने भाष्कर बोहरा को गोली मारी। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले रात करीब तीन बजे राजा मंडोला और भाष्कर बोहरा के गाड़ियों की भिडंत हो गई थी। जिसके बाद राजा मंडोला ने भाष्कर को जान से मारने की धमकी दी थी। 23 जून को मौका मिलने पर उसने भाष्कर बोहरा को गोली मार दी।
     आरोपितों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रभारी निरीक्षण कोतवाली राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, रोहताश सिंह सागर, संजीत राठौर, टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार, मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी भूपेन्द्र सिंह मेहता, हेड कांस्टेबल, दिगम्बर सनवाल, सुन्दर कोहली, कांस्टेबल युगल किशोर, अनिल गिरी, तारा सिंह, अनिल टम्टा, नीरज कुमार, संतोष बिष्ट, चालक धीरेन्द्र सिंह अधिकारी शामिल रहे।