त्रिवेन्द्र मेरे सच्चे मार्गदर्शकः पाठक

वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत और महापौर गजराज सिंह बिष्ट।

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पाठक के निवास पर पहुंचे, जहां पाठक परिवार ने उनका स्वागत किया। उनके साथ महापौर गजराज बिष्ट भी थे।
उल्लेखनीय है कि विठोरिया निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक का स्वास्थ्य लाभ की ओर बढ़ रहा है। आज सांसद के उनके घर आगमन पर वे भावुक हो गये। उन्होंने बताया कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति ने न केवल उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि यह एहसास भी कराया कि वे संकट की घड़ी में सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। रावत उनके परिवार से बड़ी आत्मीयतता से मिले और मनोज पाठक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।