स्वच्छ शहर की परिकल्पना पर जागरूकता का अभाव

Spread the love

हल्द्वानी। लोगों की जागरूकता के अभाव से शहर में कूड़े का दबाव बढ़ता जा रहा है। लोगों द्वारा फेंके गए कूड़े से नहरों का पानी बाधित हो रहा है। नहरों में अतिप्रवाह होने से कूड़ा और कीचड़ मार्ग में फैल रहा है। इससे यह न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा करता है। नगर निगम के प्रयासों के बावजूद शहर को साफ रखने के लक्ष्य एवं परिकल्पना सार्थक नहीं हो पा रही है।

शनिवार दिन रात हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। इसके चलते कई लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। कचरे से नहरें जाम होने के कारण पानी सड़कों पर फैल गया। शहर को साफ बनाने में नगर निगम के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

नवाबी रोड स्थित महादेव गिरी संस्कृत विद्यालय के सामने नहर का पानी जाम हो गया। नगर निगम द्वारा जेसीबी से दो पिकअप कूड़ा निकल गया, जिसमें सबसे अधिक मात्रा खाली प्लास्टिक के बोतलों की थी। स्वच्छ भारत अभियान को जनता का पूर्ण सहयोग नहीं मिल रहा, जो भविष्य के लिए एक चिंतनीय विषय है।