देहरादून पहुंचा जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, सीएम धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज और पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, शुभचिंतक और गणमान्य लोग पहुंचे। पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जसपाल राणा का योगदान भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें देवभूमि का गौरव बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया और अनेक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

खेल मंत्री रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मख्यमंत्री हरीशरवत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।