रुद्रपुर में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
रुद्रपुर। अवैध तरीके से रुद्रपुर के पहाड़गंज में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का आधार कार्ड भी बना हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 21 वर्ष पूर्व महिला गैर कानूनी तरीके से सीमा पार कर भारत आई थी।
पुलिस के अनुसार ग्राम तितूलिया थाना दुपचचिया ढाका बांग्लादेश निवासी बिलकिस पुत्री शमशुद हक गैर कानूनी तरीके से वर्ष 2004 में सीमा पार कर भारत आई थी। कुछ समय बाद में रामपुर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बिलकिस ने जमानत मिलने के बाद पहाड़गंज रुद्रपुर निवासी कबाड़ी अनवर अली पुत्र कल्लन से निकाह कर लिया। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने बताया कि अनवर अली ने धोखाधड़ी से पत्नी बिलकिस को भारतीय नागरिक दर्शाते हुए आधार कार्ड बनवाया है। पुलिस ने बांग्लादेशी महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज पूछताछ कर रही है। साथ ही आधार कार्ड बनाने में वाले को भी चिह्नित किया जा रहा है।
