विमला गुंज्याल होंगी सीमांत जनपद की पहली आईपीएस ग्राम प्रधान!

पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सरगर्मी भी तेज हो चली है। पुलिस महानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय उत्तराखण्ड के पद से सेवानिवृत्त विमला गुंज्याल जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी गांव से ग्राम प्रधान पद के लिए मैदान में उतर सकती हैं। सोशल मीडिया में ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने की इच्छा जाहिर की है। सेवानिवृत्त आईपीएस विमला गुंज्याल ने शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध प्रधान बनाये जाने को लेकर बैठक की, लेकिन ग्रामीण इस पर कोई फैसला नहीं ले पाए।
     विमला गुंज्याल ने उत्तराखंड कैडर में आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वह मूल रूप से जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला तहसील के गुंजी गांव की निवासी हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने आईपीएस विमला को निर्विरोध प्रधान बनाये जाने को लेकर बैठक की। बैठक ग्रामीणों ने विमला गुंज्याल से इस विषय पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार-पांच लोग ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। इसके बाद करीब तीन घंटे की चर्चा के बाद भी ग्रामीण कोई फैसला नहीं ले पाये। हालांकि अभी नामांकन पत्र खरीदने वाले ग्रामीण पीछे हटने को तैयार हैं। इस संबंध में आपसी सहमति के बाद ये बाद फैसला लिया जायेगा। शनिवार को नामांकन प्रकिया का आखिरी दिन बचा है। ऐसे में गुंजी में ग्राम प्रधान पद को लेकर चल रही अटकलें काफी हद तक दूर हो जाएंगी। अगर विमला गुंज्याल चुनाव लड़ती हैं तो सीमांत जनपद की वह पहली आईपीएस होंगी जो ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरा है।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg