हल्द्वानी। भारत और नेपाल के बीच सीमावर्ती संपर्क को मजबूत करने की दिशा में धारचूला के छारछुम में बने मैत्री पुल की शुरुआत अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोमवार को संयुक्त रूप से पुल का उद्घाटन किया। इससे नेपाल के दार्चुला और बैतड़ी समेत आसपास के कई जिलों के लोगों को आवागमन के लिए नया विकल्प मिलेगा। अब इन क्षेत्रों के लोगों को महेंद्रनगर पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करने के बजाय भारत के रास्ते सीधा संपर्क मिल सकेगा।
इस पुल से नेपाल के दार्चुला, बैतड़ी के अलावा डडेलधुरा, डोटी और बजांग जैसे जिलों के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। अब तक महेंद्रनगर पहुंचने के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। भारत के रास्ते संपर्क बनने से यात्रा की दूरी और समय में कमी आने की संभावना है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।




