हरिद्वार में चेतावनी निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर नीचे गंगा

हरिद्वार। जनपद के भीमगोड़ा बैराज पर रविवार को चेतावनी निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा का जलस्तर 292.90 मीटर रिकॉर्ड किया गया। दिन में गंगा जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वहीं संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। भीमगोड़ा बैराज की क्षमता छह लाख क्यूसेक पानी से अधिक है। प्रशासन ने गंगा के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने अपील की।
293 मीटर चेतावनी निशान वाले भीमगोड़ा बैराज पर रविवार को सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 292.90 मीटर पहुंच गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक गंगा चेतावनी निशान के आसपास बहती रही। बैराज के जेई हरीश कुमार ने बताया कि रविवार को जलस्तर बढ़ने से डस्चिार्ज लेवल डेढ़ लाख क्यूसेक लेवल रहा, जो सामान्य समय एक लाख से एक लाख 25 हजार क्यूसेक तक रहता है। दिन में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते जिलाधिकारी ने कई दफा यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। गंगा के तटीय इलाकों में बसे गांवों को अलर्ट में रखा गया है। इधर ऋषिकेश के पशुलोक बैराज से गंगा में करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी की फ्लशिंग की गई थी। वहीं, गंगनहर में सल्टि की मात्रा बढ़ने के बाद गंगनहर को बंद किया गया है।

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg