हल्द्वानी में फर्नीचर की दुकान पर लगी आग

हल्द्वानी। छड़ायल नयाबाद स्थित गैस गोदाम रोड पर एस मोड़ के पास सोमवार शाम एक फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फायर स्टेशन हल्द्वानी को शाम 7:09 बजे आग लगने की सूचना मिली। विभाग ने एक मिनट के भीतर पहली दमकल गाड़ी रवाना कर दी। आग की गंभीरता को देखते हुए ऊंचापुल रामलीला मैदान स्थित फायर यूनिट को भी 7:12 बजे और एक अन्य दमकल वाहन को 7:16 बजे घटनास्थल के लिए भेजा गया। सीएफओ गौरव किरार के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला। आग बुझाने के लिए घटनास्थल के पास स्थित फायर हाइड्रेंट से भी पानी की व्यवस्था की गई।

दमकल कर्मियों के लगातार प्रयासों के बाद आग को फैलने से रोकते हुए पूरी तरह बुझा दिया गया। हालांकि, दुकान में रखा कितना सामान आग की चपेट में आया और कितने का नुकसान हुआ, इसका आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg