झील के किनारे मिला महिला पर्यटक का शव

भीमताल। सुबह टहलने निलने लोगों को भीमताल झील किनारे महिला पर्यटक का शनिवार सुबह शव दिखा। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
     पुलिस के अनुसार झील किनारे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस के आस-पास के होटलों में पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार को तल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में उत्तर प्रदेश से आए दो पर्यटकों ने कमरा लिया था। दोनों पर्यटक भीमताल घूमने पहुंचे थे। देर रात करीब दो बजे दोनों होटल से बाहर घूमने निकले। दोनों भीमताल-हल्द्वानी मार्ग और बाद में डांठ मार्ग की ओर टहलते देखे गए। इसके कुछ समय बाद होटल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में केवल युवक को लौटते देखा गया। पुलिस ने बताया कि पर्यटक सुबह बिना चैक आउट कर होटल से निकल गया। जिस कमरे में दोनों पर्यटक रूके थे वह लॉक मिला। पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है और आसपास के होटलों व क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द मृतका की पहचान कर ली जाएगी।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg