किसान मेले की राह में थम गई जिंदगी, अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत

Spread the love

हल्द्वानी। रविवार को किसान मेले की ओर निकले 30 वर्षीय आनंद सिंह पवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। बेरीपड़ाव निवासी आनंद स्कूटी से मेले के लिए निकले थे। लालकुआं-किच्छा रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास ओवरब्रिज के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आनंद को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।