प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

Spread the love

रामनगर। शुक्रवार की रात हमलावरों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करता था। था। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह भी प्रेम प्रसंग हो सकती है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे टैम्पो और बाइकों पर ट्रक यूनियन के पास 10-15 युवक पहुंचे। उन्होंने वहां खडे़ सारिम पुत्र अशरफ (23 वर्ष) और सिकंदर पुत्र मो. उस्मान पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर नुकुले हथियारों से वार किया था। इस हमले में सिकंदर व सारिम गंभीर घायल हो गए। हमलावर दोनों को अधमरा समझ छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सारिम की मौत हो गई। मृतक ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस ने असरफ पुत्र भूरे सिंह बेड़ाझाल की तहरीर पर सिकंदर पुत्र उस्मान गुलरघट्टी, अदनान, शारुख व फैजान समेत 10-12 लोगों पर हत्या समेत विभन्नि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। करीब छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार हमला करने कारण एक युवक की प्रेमिका को मैसेज करना था। पुलिस हत्या की वजह भी प्रेम प्रसंग मान रही है।