उत्तराखंड में फिर डोली धरती, गढ़वाल से कुमाऊं तक महसूस हुए झटके

Spread the love

उत्तराखंड में मंगलवार रात अचानक धरती डोलने से लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 10:24 बजे गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कंपन महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कुमाऊं में नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, भीमताल और खटीमा समेत कई स्थानों पर लोगों ने भूकंप महसूस होने की बात कही। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ, थराली, श्रीनगर और पोखरी क्षेत्र में भी झटके महसूस किए गए।

फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।