कटघरिया चौराहे पर युवाओं ने बांटा शीतल पेयजल, भाजपा नेता मनोज पाठक ने की सराहना

Spread the love

हल्द्वानी। भीषण गर्मी के बीच कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटघरिया चौराहा पर श्रीराम सेना द्वारा आयोजित शीतल पेयजल वितरण सेवा अभियान में भाजपा नेता मनोज पाठक ने पहुंचकर युवाओं के इस सेवा कार्य की सराहना की।

इस दौरान मनोज पाठक ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना मानवता और समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित युवाओं का सेवा भाव और जनकल्याण के लिए उनका निस्वार्थ योगदान प्रेरणादायी है। ऐसे कार्य न केवल लोगों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने सेवा अभियान में जुटे युवाओं को नमन करते हुए कहा कि जब युवा शक्ति सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ती है तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रुपेश बगड़वाल, गौरव सुयाल, राज सिंह रजवार, भानु नेगी, हेमंत सिंह करायत, चंदू मेहता, गोविंद आर्या, भविष्य रावत, मुकेश जोशी सहित दर्जनों युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्थानीय लोगों ने भी युवाओं के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।