हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवती की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

Spread the love

हल्द्वानी। शहर के शनिबाजार रोड पर सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने कैंटर पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार हदिया पुत्री अब्दुल रहमान, निवासी मुरादाबाद, गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अपने मामा के घर शनिबाजार रोड, हल्द्वानी आई हुई थी। सोमवार शाम वह अपने मामा की बेटी के साथ स्कूटी से बरेली रोड की ओर से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसी दिशा में जा रहे एक कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी हदिया सड़क पर गिर गई और उसका सिर कैंटर के पिछले टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने कैंटर पर पथराव कर अपना विरोध जताया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी अमित सैनी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।