अल्मोड़ा में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 28 किलो गांजे के साथ चार गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से करीब 28 किलो अवैध गांजा बरामद किया।

पुलिस ने वाहन में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।