देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं। इसके लिए तीन और आठ जुलाई को वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित कर दी है। ग्राम प्रधान पद पर भाग्य आजमा रहेे उम्मीदवार 75 हजार से अधिक खर्च नहीं कर पाएंगे। आयोग ने ग्राम पंचायत सदस्य की 10 हजार रुपये, क्षेत्र पंचायत सदस्य 75 हजार और जिला पंचायत सदस्य दो लाख रुपये तक अधिकतम व्यय सीमा तय की है। पहले यह सीमा प्रधान पद पर 50 हजार, क्षेत्र पंचायत पद पर 50 हजार और सदस्य जिला पंचायत पर एक लाख 40 हजार रुपये थी। सभी प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर चुनाव आयोग कड़ी नजर रखेगा। इसके लिए अलग से पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य की नामांकन पत्र दाखिल करने, जांच और नाम वापसी से लेकर प्रतीक चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया जिला मुख्यालय में की जाएगी। लेकिन मतों की गणना संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर ही की जाएगी। इसके बाद अंतिम परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय या जिला नर्विाचन अधिकारी की ओर से नियत स्थान पर की जाएगी। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान और बीडीसी की सभी चुनाव प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालय में ही की जाएंगी।
मतदाताओं की सुविधा के लिए हर पद के लिए अलग रंग का मतपत्र तैयार किया गया है। इसके तहत सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए मतपत्र का रंग सफेद होगा। जबकि प्रधान पद का मतपत्र हरे रंग, सदस्य क्षेत्र पंचायत का नीला और सदस्य जिला पंचायत का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा।
राज्य में पंचायत चुनाव
अल्मोड़ा
- प्रथम चरण: ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, चौखुटिया लमगड़ा
- द्वितीय चरण: सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग एवं द्वाराहाट
ऊधमसिंहनगर
- प्रथम चरण: खटीमा, सितारगंज, गदरपुर एवं बाजपुर
- द्वितीय चरण: रुद्रपुर, काशीपुर एवं जसपुर
चंपावत
- प्रथम चरण: लोहाघाट एवं पाटी
- द्वितीय चरण: चम्पावत एवं बाराकोट
पिथौरागढ़
- प्रथम चरण: धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी एवं कनालीछीना
- द्वितीय चरण: विण, मूनाकोट, बेरीनाग एवं गंगोलीहाट
नैनीताल
- प्रथम चरण: बेतालघाट, ओखलकाण्डा, रामगढ एवं धारी
- द्वितीय चरण: हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल एवं कोटाबाग
बागेश्वर
- प्रथम चरण: बागेश्वर, गरूड़ एवं कपकोट
उत्तरकाशी
- प्रथम चरण: मोरी, पुरोला एवं नौगांव
- द्वितीय चरण: डुण्डा, चन्यिालीसौड़ एवं भटवाड़ी
चमोली
- प्रथम चरण: देवाल, थराली, ज्योतर्मिठ एवं नारायणबगड
- द्वितीय चरण: पोखरी, दशोली, नन्दानगर, कर्णप्रयाग एवं गैरसैंण
टिहरी गढ़वाल
- प्रथम चरण: जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार एवं भिलंगना
- द्वितीय चरण: कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर एवं चम्बा
देहरादून
- प्रथम चरण: चकराता, कालसी एवं विकासनगर
- द्वितीय चरण: डोईवाला, रायपुर एवं सहसपुर
पौड़ी गढ़वाल
- प्रथम चरण: खिसू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडाण्डा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर एवं पोखड़ा
- द्वितीय चरण: यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट एवं कल्जीखाल
रुद्रप्रयाग
- प्रथम चरण: ऊखीमठ, जखोली एवं अगस्त्यमुनि
