कुशल प्रशासक थीं डॉ. इंदिरा हृदयेश: धस्माना

Spread the love

देहरादून/हल्द्वानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व. इंदिरा हृदयेश को उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि में याद किया गया। देहरादून
कांग्रेस मुख्यालय भवन में गुरुवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने डॉ. इंदिरा हृदयेश को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि सदन में फ्लोर मैनेजमेंट में उनका कोई सानी नहीं था।
इस अवसर पर महामंत्री राजेंद्र शाह, जगदीश धीमान, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश एससी, एसटी व ओबीसी प्रकोष्ठ के मुख्य समन्वयक सीपी सिंह, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, शीश पाल सिंह बिष्ट, प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री सुशीला शर्मा, निधि नेगी, सूरज क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।
इधर हल्द्वानी के सौरभ होटल में आयोजित सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित व्यापारी संगठन पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं व आमजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश के विकास की गाथा लिखने की शुरूआत उत्तराखंड राज्य के गठन के साथ ही कर दी थी। इस दौरान प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह, विधायक तिलकराज बेहड़, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, दिनेश कुंजवाल, विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महानगर महिला अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, वरिष्ठ कांग्रेसी सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।