अस्पताल पहुंची नाबालिग, जांच में सामने आया ऐसा सच कि परिवार के उड़े होश, सगा भाई गिरफ्तार

Spread the love

जनपद पौड़ी में तबीयत खराब होने पर परिवार जिस नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था, वहां हुई चिकित्सकीय जांच के बाद पूरा मामला ही बदल गया। जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई तो पूछताछ के दौरान उसने अपने ही सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का खुलासा अचानक हुआ। नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच की तो गर्भावस्था की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और नाबालिग से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नाबालिग ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया, वह उसका सगा भाई निकला। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

अब पुलिस घटना की पूरी परिस्थितियों को खंगाल रही है। जांच इस दिशा में भी की जा रही है कि घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई तथा मामले से जुड़ा कोई अन्य तथ्य सामने आता है या नहीं।

थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग की सुरक्षा और संरक्षण को देखते हुए उसे नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े मामले में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।