युवक ने मरने से पहले लिया हत्यारों का नाम

पिथौरागढ़। धारचूला में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम का गठन किया है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका कार्यालय मार्ग पर शनिवार रात करीब 10 बजे 23 वर्षीय कमलेश दानू निवासी ग्वालगांव फूलबस्ती घायल अवस्था में पड़ा था। युवक खून से लथपथ था और दर्द से कराहता हुआ तड़प रहा था। लोगों ने जब उसे देखा तो स्वास्थ्य सेवा 108 की सहायता से उप जिला चिकित्सालय धारचूला में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक के अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि कमलेश ने मौत से पहले पुलिस को आरोपी का नाम बताया था। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दो लोग घटना के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं। मृतक के परिजनों ने चंदू खैर, सचिन नबियाल एवं उनके अन्य साथियों पर हत्या के आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। परिजनों ने के अनुसार कमलेश ने दो साल पहले देहरादून से पॉलिटेक्निक किया था, फिलहाल वह बेरोजगार था।

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg