दिल्ली के केशवपुरम इलाके में शनिवार सुबह एक सामान्य दिन अचानक डरावने हादसे में बदल गया। परिवार के लोग घर के हाल में बैठे हुए थे और पास में उनकी लगभग 11 महीने पुरानी ई-स्कूटी खड़ी थी। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और स्कूटी की बैटरी फट गई।
धमाका इतना तेज था कि पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। बैटरी से निकली आग और गर्म धातु के टुकड़ों की चपेट में आकर रेखा मिश्रा (65), उनकी बेटी प्रीति मिश्रा (40) और प्रीति का बेटा उज्जवल मिश्रा झुलस गए।
परिजनों ने तत्काल तीनों को अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। परिवार का कहना है कि स्कूटी में पहले कभी कोई तकनीकी खराबी नहीं आई थी और वह नियमित रूप से इस्तेमाल की जा रही थी।
https://www.facebook.com/share/v/1PEBbv5qve/
इस घटना ने एक बार फिर ई-वाहनों की बैटरी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बैटरी में खराबी, ओवरहीटिंग या चार्जिंग सिस्टम की समस्या ऐसे हादसों की वजह बन सकती है।

