देहरादून। एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सिरौली (मुंडयाप) के निवासी एक व्यक्ति को गुलदार ने बाजार से घर लौटते समय मार दिया, जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में टीम तैनात कर दी है।
जानकारी के अनुसार दमदेवल रेंज में लंबे समय से गुलदार का आतंक है। सोमवार देर शाम 55 वर्षीय पूरण सिंह साल पर किर्खू बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों से ग्रामीणों के साथ उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पूरण सिंह का शव को मुख्य मार्ग से लगभग दो किमी दूर देगा। शव का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था।
सूचना के बाद नायब तहसीलदार करिश्मा जोशी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मांग पर घटना स्थल पर ही शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। इधर गुलदार को नरभक्षी घोषित करने के लिए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को भी रिपोर्ट भेजी है। साथ ही मृतक आश्रितों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
