‘कालनेमि’ ने दबोचा बांग्लादेशी बाबा रुकन

देहरादून। सावन माह में देवभूमि में कांवड़ यात्रा को शान्त और सुरक्षित बनाने के उद‌्देश्य से ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस प्रदेशभर में ढोंगी बाबाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत देहरादून पुलिस ने बाबा का चोला ओढ़े बांग्लादेशी नागरिक 26 वर्षीय शाह आलम को गिरफ्तार किया। वह पिछले तीन महीनों से सहसपुर के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एक झोपड़ी बनाकर ‘बाबा रुकन’ नाम से रह रहा था। पुलिस को जांच में उसके नाम से न तो पासपोर्ट मिला और न ही कोई वैध दस्तावेज। बांग्लादेशी शाह आलम के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम के अंतर्गत सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसे बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
     प्रदेश में शनिवार को भी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ अभियान जारी रहा। पुलिस ने तीन जिलों से 134 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। ऊधमसिंह नगर जिले में कथित आपराधिक प्रवृत्ति के और जनता से शारीरिक, मानसिक शोषण करने और झांसा देकर ठगी करने के आरोप में 66 संदिग्ध पीर-फकीरों को हिरासत में लिया है। वहीं हरिद्वार जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 45 ढोंगी बाबाओं और देहरादून जिले में पुलिस ने 23 कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 22 से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं।

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg