कुमाउनी समाज का अपमान करने वाले पर कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी जिला नैनीताल इकाई ने फेसबुक यूजर विवेक शर्मा के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। संगठन ने आरोप लगाया कि 30 अगस्त को विवेक शर्मा ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर कुमाउनी समाज और उसके गौरवशाली इतिहास का अपमान किया।

तहरीर में कहा गया कि शर्मा ने यह लिखकर कि “कुमाऊंवासियों को अपनी पांच पीढ़ियों का भी पता नहीं है” पूरे समाज के अस्तित्व और संस्कृति को ललकारा है। यह टिप्पणी कुमाउनी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।

जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल ने कहा कि यह हमारे कत्युरी वंश, चंद वंश, कुल देवी-देवताओं और राजाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि कुमाउनी समाज के इतिहास और गौरव को बदनाम करने वाले ऐसे व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा विवेक शर्मा पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कुमाउनी समाज स्वयं ऐसे तुच्छ मानसिकता वाले लोगों से निपटने को बाध्य होगा।

इस दौरान नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे, भगवंत सिंह राणा, कविता जीना, गीता बिष्ट, फौजी राजेंद्र कांडपाल, हरेंद्र राणा, विनोद नेगी, दीपक गोस्वामी, अंजू पांडे सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg