एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी बने एमबीपीजी के छात्र संघ अध्यक्ष

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परचम लहराया। परिषद के प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने एनएसयूआई उम्मीदवार कमल बोरा को 145 वोटों हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

जीत के बाद अभिषेक गोस्वामी ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत नहीं बल्कि विद्यार्थी परिषद की जीत है। उन्होंने संगठन और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को श्रेय देते हुए भरोसा दिलाया कि वे छात्रहितों की रक्षा करेंगे और कॉलेज में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg