सोशल मीडिया पर कुमाउनी समाज के अपमान से आक्रोश

हल्द्वानी। कुमाउनी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोश फैल गया है। पहाड़ी आर्मी की जिला नैनीताल इकाई ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

संगठन ने आरोप लगाया कि 30 अगस्त को विवेक शर्मा नामक फेसबुक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “कुमाऊवासियों को अपने पांच पीढ़ियों का भी पता नहीं है।” संगठन ने इसे कुमाऊं के गौरवशाली इतिहास और समाज की अस्मिता पर सीधा प्रहार बताया।

जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल ने कहा कि यह टिप्पणी हमारे कत्युरी वंश, चंद वंश तथा कुल देवियों और ईष्ट देव गोलज्यू महाराज का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो कुमाउनी समाज सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा।

इस दौरान नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे, भगवंत सिंह राणा, कविता जीना, गीता बिष्ट, फौजी राजेंद्र कांडपाल, हरेंद्र राणा, विनोद नेगी, दीपक गोस्वामी, अंजू पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg