पति की तलाश में स्पा सेंटर पहुंची गर्भवती महिला, आंखों में मिर्च झोंककर खींचने का आरोप

देहरादून में पति की जानकारी लेने स्पा सेंटर पहुंची तीन महीने की गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के वापस लौटते समय स्पा सेंटर के पार्किंग गेट पर कार सवार एक महिला और पुरुष ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसकी आंखों में मिर्च पाउडर का स्प्रे कर उसे जबरन सेंटर के भीतर खींचने की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने नेहा नाम की महिला समेत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुडबुड़ा निवासी साइमा के मुताबिक, 19 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह मंडी चौक के पास स्थित अमेनज स्पा सेंटर पहुंची थी। यहां वह अपने पति के बारे में जानकारी लेना चाहती थी, लेकिन सेंटर के कर्मचारियों ने जानकारी देने से मना कर दिया। इसके बाद जब वह वापस लौटने लगी तो पार्किंग गेट पर काले रंग की कार पहुंची। उसमें से उतरे एक महिला और पुरुष ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर का स्प्रे किया और उसे खींचकर स्पा सेंटर के भीतर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg