पाकिस्तान। बलूचिस्तान प्रांत के डिघारी जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक विवाहित जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने आनर किलिंग (सम्मान हत्या) का वीडियो भी बनाया। घटनास्थल पर 50–60 लोग भी मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार डिघारी जिले के बानो बेगम और अहसान उल्लाह ने प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़की का परिवार काफी नाराज़ हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत कबीलाई नेता सरदार सतकजई से की थी। शादी के करीब एक साल महिला के परिवार ने उसे बुलाया जिससे मामले का निपटारा किया जा सके और उसकी शादी को परिवार की सहमति मिल सके। लेकिन जब महिला अपने घर पहुंची, तो उसे और उसके पति को पकड़ लिया गया। सरदार के आदेश के बाद पिकअप वाहन से पहुंचे 20 लोगों ने विवाहित जोड़े को रेगिस्तान में ले गए। इस दौरान नव विवाहिता अपने को कानूनी तौर पर विवाहित बताती है। लेकिन इससे हत्यारा को कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद एक व्यक्ति ने महिला को तीन गोलियां मारी। फिर हमलावर उसके पति को भी गोली मार दी। वीडियो के अंत में दोनों खून से लतपथ जमीन पर पड़े दिखाई देते हैं। पुलिस के अनुसार परिवार के किसी भी सदस्य ने इस हत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा पुलिस ने बताया कि अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें लड़की का भाई और कबीलाई सरदार भी शामिल है। 9 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

