फल को लेकर शुरू हुआ विवाद, दो समुदाय आमने-सामने; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा बवाल

Spread the love

देहरादून। देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधी ग्राम में बुधवार शाम फलों की खरीद-फरोख्त को लेकर शुरू हुआ छोटा सा विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई हो गई, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार गांधी ग्राम क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला फल की ठेली लगाकर बिक्री करती है। बुधवार शाम कुछ युवक वहां से फल खरीदकर ले गए, लेकिन उनमें से कुछ फल खराब निकलने पर वे वापस ठेली पर पहुंचे। इसी बात को लेकर युवक और बुजुर्ग महिला के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की, जिसके बाद अन्य युवकों ने भी वहां पहुंचकर हाथापाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदायों के लोग भी वहां पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही लक्ष्मण चौक चौकी और नगर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस की तत्परता से मामला आगे बढ़ने से पहले ही शांत करा दिया गया।

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि बुधवार शाम गांधी ग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही