अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति ने लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव  के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह महज 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल सिविल हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। फिलहाल अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें कौन-सी बीमारी थी।

प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। हालांकि उन्होंने राजनीति से दूरी बनाए रखी और अपने व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। वह लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। इसके साथ ही ‘जीव आश्रय’ संस्था के माध्यम से बेसहारा और घायल स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, भोजन और रेस्क्यू का कार्य भी करते थे।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिवार के करीबी, समर्थकों और नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया।

प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से यादव परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg