हल्द्वानी में चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

हल्द्वानी। शहर में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नीलकंठ हॉस्पिटल के मालिक व प्रसिद्ध श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल की कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह आग का गोला बन गया। हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक भी बाधित हो गया।

गनीमत रही कि डॉ. सिंघल समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। डॉक्टर ने बताया कि चलते वाहन से अचानक अजीब सी गंध आने लगी। उन्होंने तुरंत गांधी स्कूल से रामपुर रोड की ओर जाने वाली सड़क पर गाड़ी रोकी और बाहर निकल गए। तभी कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।

स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद डॉ. सिंघल ने सकुशल बच निकलने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया।

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg