धर्मनगरी हरिद्वार में फिल्म शूटिंग पर बवाल: ‘बार एंड रेस्टोरेंट’ बोर्ड देखते ही भड़के लोग

Spread the love

हरिद्वार। फिल्म शूटिंग के दौरान लगाए गए “बार एंड रेस्टोरेंट” के बोर्ड को लेकर विवाद खड़ा हो गया। धार्मिक नगरी में इस तरह का बोर्ड दिखाई देने पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने कड़ा विरोध जताया। लोगों का कहना था कि आस्था के प्रमुख केंद्र हरिद्वार में इस प्रकार के दृश्य और प्रतीक शहर की धार्मिक मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार, एक भवन में फिल्म की शूटिंग चल रही थी, जिसके लिए बाहर अस्थायी रूप से “बार एंड रेस्टोरेंट” का बोर्ड लगाया गया था। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान फिल्म यूनिट और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई।

https://www.facebook.com/share/v/18h6KJTYFt/

बढ़ते विरोध को देखते हुए संबंधित पक्ष ने बोर्ड से “बार” शब्द हटा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरिद्वार की पहचान उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से है, इसलिए किसी भी गतिविधि में इसकी गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।