राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की अवैध मीट-मछली बिक्री पर कार्रवाई की मांग

Spread the love
  • हल्द्वानी। शहर के विभिन्न इलाकों में बिना लाइसेंस संचालित मीट व मछली की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एकता जन सेवा फाउंडेशन (एंटी करप्शन सेल) एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दिया गया।
    संगठन का आरोप है कि छड़ायल, ऊंचा पुल, कटघरिया, शनि बाजार, बरेली रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर बिना अनुमति मीट व मछली का विक्रय किया जा रहा है। बताया गया कि मीट व मछली को लंबे समय तक ताजा दिखाने के लिए रासायनिक दवाइयों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
  • प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर ने नगर निगम से तत्काल निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश मीडिया प्रभारी रोहित दिवाकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।