लखीमपुर खीरी में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 35 यात्री घायल; नेपाली महिला की मौत

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र स्थित रंजीत नगर पुल पर सोमवार को एक मिनी बस और प्राइवेट बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए, जबकि एक नेपाली नागरिक महिला की मौत हो गई।

मिनी बस रूपैडिया (बहराइच) और श्रावस्ती से सवारियां लेकर शिमला जा रही थी, जबकि दूसरी प्राइवेट बस लखनऊ से धौरहरा लौट रही थी। रंजीत नगर पुल के पास दोनों बसें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी, खमरिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओपी राय, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा शिवाजी दुबे तथा सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खमरिया और धौरहरा भेजा गया।

धौरहरा सीएचसी भेजे गए गंभीर घायलों में जलवर्षा (55), जय वर्षा (50), आरती (25), रामावती (55), उमाकांत (30) सहित तीन अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। डॉक्टरों ने सभी की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं खमरिया सीएचसी लाए गए 30 घायलों में प्रशांत जंगी (16), आशा (30), सुदीपन (35), चंपा (40), संगीता (42), धन माया (40), राजबहादुर कुशरी (35), दीपा (13) समेत 15 नेपाली नागरिक शामिल हैं। यहां एक अज्ञात नेपाली महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खमरिया से 15 गंभीर घायलों को भी जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है।

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह के अनुसार, हादसे में एक नेपाली अज्ञात महिला की मौत हो गई है। 17 घायलों का इलाज जारी है, जबकि अन्य मामूली चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg