त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतगणना का कार्य चल रहा है। पहले चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। एचएन इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर हल्द्वानी ब्लॉक की वोटों की गणना का काम चल रहा है। मतगणना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण में गौलापार क्षेत्र की वोटों की गिनती का काम पूरा हो चुका है। कुल सात चरणों में मतगणना की जानी है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी

ग्राम प्रधान पद के लिए नया गांव कटान से गजेंद्र प्रसाद, खनवाल कटान चोरगलिया से पूनम जांगी, सुंदरपुर रेकवाल से उमा रेकवाल, जगतपुर गौलापार से यशवंत सिंह, आमखेड़ा चोरगलिया से गीता गुरुरानी, किशनपुर रेकवाल से तारेश बिष्ट और लक्षमपुर से तनुजा पांडे ने जीत दर्ज की है।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg