विरोधी चित्त, जनता मेरे पक्ष मेंः बेला

हल्द्वानी। रामडी आनसिंह (पनियाली) क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार एवं जिला पंचायत की निवर्तमान प्रशासक बेला तोलिया ने आज पत्रकारों को जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में कराये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने एक होटल में पत्रकारों को बताया कि उनके विरोधियों ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के लिए मा. न्यायालय में उनका नामांकन निरस्त करने का असफल प्रयास किये। किन्तु जनता का प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद ने मेरे सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाया है।
बेला तोलिया ने वर्ष 2019 से 2024 तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद रहते हुए जनपद में 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की बात कही। विशेष रूप रामडी आनसिंह (पनियाली) के 15 ग्राम सभाओं में 16 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराये। बेला तोलिया ने बताया कि पिछले चुनाव में जनता के प्यार और विश्वास स्वरूप उन्हें निर्विरोध चुना गया था, जिसे उनके विरोधी अभिशाप बता रहे हैं, जो क्षेत्र की जनता का अपमान है।
भाजपा नेता प्रमोद तोलिया ने बताया जिन लोगों को इस सीट से टिकट नहीं मिल पाया है, अब लोग हमारे विरोध में आ गये हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से भाजपा के बागियों को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ पार्टी स्तर से कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसी सीट से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहे प्रमोद बोरा से टिकट की घोषणा होने से पूर्व बात की गई थी, जिसके यह तय किया गया था कि यदि रामडी आनसिंह (पनियाली) सीट से पुरूष प्रत्याशी घोषित होता है तो प्रमोद बोरा चुनाव लड़ेगे और यदि सीट महिला आरक्षित होगी तो बेला तोलिया चुनाव मैदान में उतरेंगी।
ये रहे मौजूदः लामाचौड मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, प्रताप बोरा, नवीन भट्ट, परमजीत सिंह पम्मी, विनोद मेहरा।

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg