330 नशीले इंजेक्शनों के साथ बनभूलपुरा का गंगू गिरफ्तार

हल्द्वानी। लालकुआं पुलिस और एसओजी ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बनभूलपुरा निवासी गुलफाम हुसैन उर्फ गंगू को 330 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में इंजेक्शन बरेली के बहेड़ी निवासी आरिफ से खरीदकर लाने की बात बताई है।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 330 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी गुलफाम हुसैन उर्फ गंगू (34) बनभूलपुरा के आजाद नगर का निवासी है। पुलिस ने इंजेक्शनों के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली। आरोपी के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और बरेली के कथित सप्लायर की भूमिका की जांच कर

रही है।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg