चालक- परिचालक की लापरवाही से 14 श्रमिक घायल

Spread the love

बाजपुर। श्रमिकों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस दोराहे के पास पलट गई। हादसे में 14 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक और हेल्पर फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम श्रमिकों को लेकर एक बस उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से देहरादून के लिए निकली थी। रात करीब एक बजे चालक को झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे 74 पर दोराहे के पास डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 14 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके पर फरार हो गए। दोनों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार जिस समय ये हादसा हुआ उस समय बस को हेल्पर चला रहा था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हादसे में घायल हुए श्रमिकों की सूची
29 वर्षीय रेनू देवी पत्नी दिनेश, 37 वर्षीय रमेश पुत्र रामप्रकाश, 19 वर्षीय पवन पुत्र भरत, 35 वर्षीय राजू पुत्र विश्वराम, 30 वर्षीय मदनलाल पुत्र रामभरोसे, 50 वर्षीय श्रीफ पुत्र वली मोहम्मद, 17 वर्षीय रोहिनी पुत्री दया प्रसाद, 30 वर्षीय मुन्ना लाल पुत्र भीमराव, 30 वर्षीय कलामउद्दीन पुत्र लियाकत अली, 35 वर्षीय विनोद पुत्र परमेश्वर, 18 वर्षीय राहुल पुत्र शरवन, 25 वर्षीय दानिश पुत्र शाहिद अली, 19 वर्षीय नीलम पत्नी सतीश निवासीगण लखीमपुर खीरी तथा 37 वर्षीय हरेन्द्र पुत्र धर्म दत्त निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश।