उत्तरकाशी में आपदा का कहर

Spread the love

उत्तरकाशी। जिले के धराली के पास खीर गंगा नदी के ऊपर बादल फटने से आई बाढ़ से वहां स्थित 20-25 होटल और होम स्टे के बह गए। आपदा से 50 लोगों के लापता होने की सूचना है। पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए टीम युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटना में अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन में सेना के कुछ जवानों के लापता होने की भी खबर है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उत्तरकाशी के धराली गांव की ओर एक पहाड़ी से पानी की तेज धारा बहते हुए कई घरों को बहा ले जाती हुई दिखाई दे रही है, जिसमें भयावह दृश्य सामने आए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए हैं जिनमें लोग दहशत में चीखते-चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। 

हर्षिल के पास स्थित धराली इलाके में मंगलवार सुबह बादल फट गया. इस घटना में एक गांव बह गया और कई निवासी लापता हो गए हैं. अचानक जल स्तर बढ़ने के बाद स्थानीय बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), और भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है.