नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव अब खुले सैन्य संघर्ष में बदल चुका है। 21 फरवरी 2026 को स्थिति तब गंभीर हो गई जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के भीतर कथित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव तेज हो गया है और सीमा क्षेत्रों में लगातार बड़े हमले किए जा रहे हैं।
पाकिस्तान ने अपनी सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ नाम दिया है। पाकिस्तानी पक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई उसकी सुरक्षा और सीमा पार से हो रहे खतरों के जवाब में की गई है।
वहीं अफगानिस्तान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताते हुए इसे पाकिस्तानी आक्रामकता करार दिया है और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमा क्षेत्र में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।

