राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सीआरपीएफ ने जताई चिंता, खरगे को लिखा पत्र

नई दिल्ली। हाल के दिनों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अचानक और बिना तय शेड्यूल की गई विदेश यात्राओं को लेकर उनकी सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करने की बात कही है।

सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ ने यह पत्र 10 सितंबर को भेजा। इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी को एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) कवर के साथ जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, लेकिन हाल के समय में उन्होंने कई बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया।

एजेंसी रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्र में राहुल गांधी की इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया की यात्राओं का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। सीआरपीएफ ने चेताया है कि इस तरह की चूक से वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती है और उन्हें संभावित खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि “येलो बुक प्रोटोकॉल” के तहत उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों, खासकर विदेश यात्राओं की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को पहले से देनी होती है, ताकि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। आरोप है कि राहुल गांधी इन नियमों का पालन लगातार नहीं कर रहे हैं।

Advertisement

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg