सेल्फी के बहाने पति की हत्या का प्रयास

Spread the love

कर्नाटक। यादगिरी जिले में सेल्फी के बहाने पत्नी ने पति को गुलजापुर पुल से कृष्णा नदी में धक्का दे दिया। धारा में बहते हुए नदी के बीच में पत्थर को पकड़ने में कामयाब रहे पति को राहगीरों ने बचा लिया। पति ने पत्नी पर उसे करने का आरोप लगाया। पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार तातप्पा, शाक्तिनगर के MCC लेबर कॉलोनी का रहने वाला है। युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2025 को रायचूर जिले के देवरा गड्डी गांव की रहने वाली गद्देम्मा से हुई थी। 11 जुलाई को तातप्पा अपनी पत्नी को मुहर्रम की छुट्टी के बाद उसके मायके से वापस लाने गए थे। वापसी के दौरान पत्नी ने गुरजापुर बैराज पुल पर रुकने की बात कही और सेल्फी लेने की इच्छा जताई।

तातप्पा के मुताबिक गद्देम्मा ने उसका मोबाइल ले लिया और मुझे पुल के किनारे नदी की ओर मुंह करके खड़े होकर तस्वीर लेने को कहा। पत्नी पर भरोसा करके तातप्पा पानी की ओर मुंह करके खड़ा रहा, तभी गद्देम्मा उसे अचानक बहती नदी में धकेल दिया। धारा में बहते हुए तातप्पा नदी के बीच में एक पत्थर पकड़ने में कामयाब रहा और पुल पर राहगीरों से मदद के लिए चिल्लाने लगा। 

तातप्पा की चीखें सुनकर कुछ राहगीरों ने अपनी बाइक रोक दी और एक बोलेरो पिकअप में सवार कुछ लोग भी रुक गए। उन्होंने नदी में एक रस्सी फेंकी और उसे बचाया। इतना सब होने के बावजूद, गद्देम्मा ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की।

तातप्पा ने बताया कि इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि वह मुझे मारने की कोशिश कर रही थी। पीड़ित ने कहा कि जिन युवकों ने मुझे बचाया वे बाद में मुझे और मेरी पत्नी दोनों को हमारे घर वापस ले गए। अब मुझे यह स्पष्ट हो गया है कि मेरी पत्नी मेरे साथ नहीं रहना चाहती और मुझे जान से मारने की नीयत रखती है। इसलिए, मैंने उसे उसके पैतृक गांव छोड़ने का फैसला किया है।

इस घटना का वीडियो वायरल है और पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। ये मामला रायचूर और यादगीर की सीमा से जुड़ा हुआ है, इसलिए दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है।