कुमाउनी भाषा संरक्षण अभियान को मिली नई गति

Spread the love

हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति के कुमाउनी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के 13वें दिन बुधवार को कमलुवागांजा स्थित सन बीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कविता एवं भाषण प्रतियोगिता में 32 बच्चों ने कुमाउनी भाषा और संस्कृति के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष विद्या महतोलिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पंत तथा प्रबंधन के हरि बल्लभ पंत ने किया। निर्णायक लेखिका बीना भट्ट और कुमाउनी संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय मीनू जोशी शामिल रहीं।

प्रतियोगिता में गार्गी नेगी, कोमल जोशी ने प्रथम, दीपिका पांडे, शुभम भट्ट द्वितीय तथा हितेश मेहरा, नैंसी मेहरा तृतीय स्थान पर रहे। गुंजा भट्ट और हर्ष मेहरा ‘बाल रत्न’ सम्मान दिया गया। प्रतिभागियों और शिक्षिका इंदु बोरा को सम्मानित किया गया।

समिति अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि संस्था जल्द ही जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से कुमाउनी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की अपील करेगी।

इस दौरान संरक्षक पीसी पंत, संरक्षिका नीरजा बोरा, उपाध्यक्ष पूर्णिमा पांडे, संयुक्त सचिव शशि जोशी, सचिव विद्या जोशी, सदस्य पुनीता पांडे, रीता बवारी और गीता लोसाली सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।