विकास के नाम पर लोगों को मिलीं बदहाल सड़कें

Spread the love

हल्द्वानी। रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहरों में कई जगह जल भराव हो गया। यही हाल नगर निगम के वार्डो का भी है। विकास के नाम पर खोदी गई गलियां बदहाल हो चुकी हैं। जगह-जगह पानी भरने से लोगों के गिरकर चोटिल होने की संभावना बनी हुई है।

भूमिया देवी मंदिर मार्ग पर हुआ जल भराव।

क्षेत्र के बिठौरिया नंबर एक में भी कई जगह जल भराव होने से लोगों को परेशानी हुई। क्षेत्र के भूमिया देवी मंदिर मार्ग में पानी भर गया। जल भराव अधिक होने से मंदिर जाने वाले लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ी। वहीं मालती विहार में पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क कई जगह खराब हो चुकी है। बरसात में जल भराव से बचने के लिए गली में मिट्टी डाली गई थी, लेकिन बारिश के बाद अब वही मिट्टी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। वाहन चालकों और पैदल जाने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को गली में आवाजाही में अधिक दिक्कतें आ रही हैं। 

लोगों को बेहतर सुविधा देने का दावा करने वाला नगर निगम इस ओर आंख मूंद कर बैठा हुआ है।