रुद्रपुर अस्पताल में युवक की हत्या के बाद भड़का गुस्सा, अंतिम संस्कार से इन्कार, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग

रुद्रपुर के जिला अस्पताल में नितेश की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद परिजनों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद नितेश का शव घर पहुंचा तो परिवार के लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का ऐलान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हत्या के मुख्य आरोपी विकास को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उसके भाई आकाश और पिता विनोद को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद परिजन घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और उनके घरों पर बुलडोजर नहीं चलता, तब तक नितेश का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

परिजनों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर विधायक शिव अरोड़ा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी भी लगातार लोगों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनने से अंतिम संस्कार नहीं हो सका। 

RAIN WATER HARVESTING -2 A_261109_210021.jpg

Jshs.jpg

MDDA A4 ADD_261109_205954.jpg