मुख्यमंत्री की रैंकिंग में उत्तराखंड की दस्तक, देश के शीर्ष तीन में पुष्कर सिंह धामी, पहले और दूसरे स्थान में महज 16 अंक का अंतर

Spread the love

देश के मुख्यमंत्रियों की राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तराखंड ने अपनी अलग मौजूदगी दर्ज कराई है। छोटे राज्य और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के तीन सर्वाधिक अंक पाने वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए हैं। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के सर्वे में धामी को 1000 में से 881 अंक मिले हैं। खास बात यह है कि पहले और दूसरे स्थान के बीच महज 16 अंकों का अंतर है, जबकि तीसरे स्थान पर रहे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा धामी से केवल सात अंक पीछे हैं। यह मुकाबला दिखाता है कि शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों के बीच अंकों का अंतर काफी सीमित रहा।

सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 897 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। धामी 881 अंकों के साथ दूसरे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सर्वे में 10 प्रमुख मानकों और तीन स्तरीय प्रक्रिया को आधार बनाया गया था।